थ्रेसर से निकली चिंगारी से धान के बोझ और पुआल में लगी आग, दो लाख का नुकसान

WhatsApp Channel Join Now
थ्रेसर से निकली चिंगारी से धान के बोझ और पुआल में लगी आग, दो लाख का नुकसान


मीरजापुर, 28 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जनपद में राजगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को थ्रेसरिंग के दौरान निकली चिंगारी से किसान की धान की फसल और पुआल जलकर राख हो गया। आग से करीब आठ बीघे के धान के बोझ और पुआल जलने से किसान काे करीब दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है।

भावां गांव निवासी किसान प्रेम नारायण सिंह के खलिहान में धान के बोझ और पुआल का ढेर लगा था। आज सुबह उनके खलिहान में करीब आठ बीघे का पुआल और धान के बोझ रखे थे और थ्रेसर से मड़ाई हाे रही थी। इस बीच थ्रेसर से निकली चिंगारी धान बोझ और पुआल पर गिर गई, जिससे आग

लग गई। देखते ही देखते आग फैल गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। आग में धान के बोझ और पुआल जल गए। किसान ने आग से करीब दो लाख रुपये की क्षति बताई है।

मामले में उप जिलाधिकारी मड़िहान संतोष ओझा ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर मंडी समिति से नियमानुसार पीड़ित किसान काे

मुआवजा दिलाया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784740 Articles

Share this story