सपा ने सुशील दीक्षित को लखनऊ खंड स्नातक एमएलसी चुनाव का प्रभारी बनाया

WhatsApp Channel Join Now
सपा ने सुशील दीक्षित को लखनऊ खंड स्नातक एमएलसी चुनाव का प्रभारी बनाया


लखनऊ, 12 अक्टूबर (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) ने लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी कांति सिंह के चुनाव प्रचार और अन्य कार्यों में सहयोग के लिए सुशील दीक्षित को लखनऊ जनपद का चुनाव प्रभारी नामित किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने सोमवार को इस संबंध में पत्र जारी किया है।

सपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी पत्र के अनुसार, सुशील दीक्षित पार्टी के विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। उन्हें लखनऊ खंड स्नातक एमएलसी निर्वाचन क्षेत्र की प्रत्याशी कांति सिंह के सहयोग के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759647 Articles

Share this story