सपा का पीडीए ढकोसला, मुस्लिम समाज से किया विश्वासघात : एआईएमआईएम

WhatsApp Channel Join Now
सपा का पीडीए ढकोसला, मुस्लिम समाज से किया विश्वासघात : एआईएमआईएम


सपा का पीडीए ढकोसला, मुस्लिम समाज से किया विश्वासघात : एआईएमआईएम


जौनपुर, 04 अक्टूबर (हि.स.)। यूपी के जौनपुर में एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में समाजवादी पार्टी (सपा) के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अभियान पर निशाना साधा। उन्होंने इसे ढकोसला बताते हुए आरोप लगाया कि सपा ने मुस्लिम समाज के साथ लगातार विश्वासघात किया है।जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुस्लिम समाज ने मुलायम सिंह यादव से लेकर अखिलेश यादव तक को मुख्यमंत्री बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया, लेकिन सपा सरकार के दौरान समाज को मुजफ्फरनगर जैसे दंगों का सामना करना पड़ा। मुजफ्फरनगर से जुड़े दंगों के मामले न्यायिक प्रक्रिया में भी रहे हैं।

इमरान बंटी ने भाजपा और सपा को एक ही सिक्के के दो पहलू बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा मुसलमानों का डर दिखाकर दलितों और पिछड़ों का वोट हासिल करती है, जबकि सपा भाजपा का डर दिखाकर मुस्लिम समाज का वोट लेती है। उन्होंने दावा किया कि जिस दिन देश से भाजपा समाप्त होगी, उसी दिन उत्तर प्रदेश से सपा भी समाप्त हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जौनपुर की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी दल से गठबंधन होता है तो पार्टी शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के अनुसार चुनाव लड़ेगी।बैठक में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story