मीरजापुरः नटवा पुलिस बूथ से मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था, एसपी ने किया उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
मीरजापुरः नटवा पुलिस बूथ से मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था, एसपी ने किया उद्घाटन


मीरजापुर, 06 नवंबर (हि.स.)। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए शुक्रवार को नटवा पुलिस बूथ का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने फीता काटकर बूथ का उद्घाटन किया।

इस मौके पर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सोहन श्रीमाली, अपर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र सिंह और सिटी ब्लॉक प्रमुख पुष्प कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। एसपी ने कहा कि पुलिस बूथ शुरू होने से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ेगी। इससे अपराध नियंत्रण के साथ ही आम लोगों को जरूरत पड़ने पर त्वरित पुलिस सहायता मिल सकेगी। स्थानीय लोगों ने बूथ खुलने पर प्रसन्नता जताते हुए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773620 Articles

Share this story