मतदाता सूची में गड़बड़ी की मुख्य निर्वाचन आयुक्त लें जिम्मेदारी : डिंपल यादव

WhatsApp Channel Join Now
मतदाता सूची में गड़बड़ी की मुख्य निर्वाचन आयुक्त लें जिम्मेदारी : डिंपल यादव


मतदाता सूची में गड़बड़ी की मुख्य निर्वाचन आयुक्त लें जिम्मेदारी : डिंपल यादव


लखनऊ, 22 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद में मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद डिंपल यादव ने दो कर्मचारियों पर की गई कार्यवाही को नाकाफी बताया है। उन्होंने इस मामले में नैतिकता के आधार पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त को जिम्मेदारी लिए जाने और इस्तीफा देने की मांग की है। डिंपल यादव ने इस संबंध में सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर गुरुवार को पोस्ट किया है।

सपा सांसद डिंपल यादव ने गुरुवार काे साेशल मीडिया एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा कि अगर पीलीभीत में विधानसभा स्तर पर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़ी लापरवाही के लिए कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकती है, तो पूरे उत्तर प्रदेश में एसआईआर की गंभीर अनियमितताओं की नैतिक ज़िम्मेदारी मुख्य निर्वाचन आयुक्त क्यों नहीं लेते? नैतिकता का तकाज़ा है कि ज़िम्मेदार लोग इस्तीफ़ा दें और दोषी पाए जाने पर उन्हें जेल भेजा जाए।

उल्लेखनीय है कि पीलीभीत जिले में एसआईआर के बाद मतदाता सूची में गड़बड़ी का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में राजनीतिक दलों ने उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग से शिकायत की थी। आयोग की ओर से प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के बाद निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और एक ऑपरेटर समेत दो लोगों को काम से हटा दिया गया है। दोनों को नोटिस जारी कर मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर चुनाव आयोग द्वारा आगे की कार्यवाही की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764850 Articles

Share this story