सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इटावा में किया मतदान, सरकार पर उठाए सवाल

WhatsApp Channel Join Now
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इटावा में किया मतदान, सरकार पर उठाए सवाल


इटावा, 23 अक्टूबर (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार काे सैफई मतदान करने पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सवाल खड़ा किए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग नींद की गोली खाकर बैठा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा को वोट चोरी के लिए विश्वविद्यालय खोल देना चाहिए।

सैफई में पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि लोग मतदान करें, तभी लोकतंत्र सुरक्षित रहेगा और संविधान बचेगा। यह सरकार और चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव का दावा करते रहे हैं लेकिन आज भाजपा निराश है। कई जिलों से आगरा, फतेहपुर और गोरखपुर समेत कई जिलों से सूचना आ रही है कि वहां सपा के लोग मतदान करने जा रहे हैं तो उन्हें राेकने के लिए भाजपा के लाेग या फिर भ्रष्ट अधिकारी काे आगे कर दिया गया। यह ताे एमएलसी का चुनाव है। विधानसभा चुनाव में यह लोग ऐसा ही कर सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव करवाएगा। नींद की गोली खाकर सो नहीं रहा होगा। समाजवादी पार्टी और कार्यकर्ता लोकतंत्र मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे। औरैया के एरवा कटरा से सूचना मिली कि भाजपा के लोग गुंडई कर रहे हैं। इतने साल सरकार के हो गए, आखिर इस गुंडई की जरूरत क्यों पड़ी। भाजपा वोटर लिस्ट में गड़बड़ी कर रही है। कांग्रेस को कितनी सीटें देंगे, इस सवाल पर अखिलेश ने कहा कि यह हम और कांग्रेस बैठकर तय करेंगे। भाजपा को हराना है। हम लोगों को रास्ता निकालना है। लखनऊ में लगे पोस्टर पर जवाब देते हुए कहा कि रावण कौन है। हम सबने रामायण पढ़ी है, देखी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765731 Articles

Share this story