कांग्रेस की राजमाता सोनिया गांधी मस्जिद गिरने और आतंकी के मरने पर ही रोती हैं : अशोक पाण्डेय

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस की राजमाता सोनिया गांधी मस्जिद गिरने और आतंकी के मरने पर ही रोती हैं : अशोक पाण्डेय


वाराणसी, 10 नवंबर (हि.स.)। कांग्रेस की राजमाता सोनिया गांधी जब कोई मस्जिद गिरी या जब बाटला हाउस में कोई आतंकी मारा गया, तभी ही रोई हैं। ऐसे तो वे कभी रोई नहीं होंगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अशोक पाण्डेय ने कही। अशोक पाण्डेय मंगलवार को अस्सी स्थित आवास पर सोनिया गांधी की पुस्तक को लेकर मीडिया से बात कर रहे थे।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सुप्रीमो सोनिया गांधी की पुस्तक को लेकर निशाना साधा और कहा कि चुनाव आने से पहले किताब और उसमें लिखी गई कहानी सामने आने का विषय जनता को भ्रमित करना ही कहा जा सकता है। यह मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति है। जब सोनिया गांधी के रोने की बात सुनाई दे रही है।

अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए जाने जाने वाले अशोक पाण्डेय ने कहा कि एक मशहूर गीत है, मैं दिल पकड़ कर रोई रे नादान बालमा...। इसी तरह सोनिया गांधी भी रोई थीं। उनकी पार्टी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी अब मोहर्रम खड़गे हो गए हैं, जो दीपावली को ईद बताते हैं। खड़गे पार्टी को मुस्लिम लीग बनाकर ही छोड़ेंगे। वह दीपावली को ईद बता रहे हैं। मैं अभी रमजान को रामजन्म भूमि बता दूं तो क्या होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774760 Articles

Share this story