सोनभद्र: ताताब में डूबने से भाई-बहन और बहनोई की मौत

WhatsApp Channel Join Now
सोनभद्र: ताताब में डूबने से भाई-बहन और बहनोई की मौत


सोनभद्र, 15 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के साेनभद्र जिले में अनपरा थाना क्षेत्र स्थित कुलडोमरी ग्राम पंचायत में रविवार सुबह तालाब में नहाने गये भाई-बहन व बहनोई की गहरे पानी में डुबने से मौत हो गई। पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद तीनों के शव बरामद कर लिए।

थानाध्यक्ष राजेश जी चाैबे ने बताया कि रविवार की सुबह राम प्रसाद की पुत्री उर्मिला अपने भाई राजू और पति अनिल शर्मा के साथ तालाब में नहाने के लिए गई थी। इसी दौरान नहाते समय बहन और बहनोई गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनों को संकट में देख भाई उन्हें बचाने के लिए पानी में कूद पड़ा, लेकिन वह भी गहराई का अंदाजा नहीं लगा सका और तीनों डूब गए। घटना की जानकारी होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही अनपरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया गया। काफी प्रयास के बाद तीनों के शव बरामद कर लिए गए। एक ही परिवार से जुड़े तीन लोगों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777480 Articles

Share this story