सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लाेगाें की मौत

WhatsApp Channel Join Now
सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लाेगाें की मौत


सोनभद्र, 09 जुलाई (हि.स.)। पिपरी थाना क्षेत्र के मडैया गांव के पास गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे एक हाईवा ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गया, जिससे उसका शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे तीन युवक एक ही बाइक से मकरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद एक युवक हाईवा ट्रक के टायरों में फंस गया, जिससे उसका शरीर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पिपरी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतकों की पहचान पाटी टाेल कुटियाही निवासी छोटू कुमार (20), सुनील कुमार (16) और रणणाेर निवासी रामबदन (35) के रुप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी

Share this story