सोनभद्र में ट्रक बस की भिड़ंत, चार यात्री घायल

WhatsApp Channel Join Now
सोनभद्र में ट्रक बस की भिड़ंत, चार यात्री घायल


सोनभद्र, 19 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर सुकृत बाजार के पास एक ट्रक और बस में मंगलवार को भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस सवार चार यात्री घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार मंगलवार की सुबह एक बस से एनटीपीसी रिंहद नगर के लोग वाराणसी जा रहे थे। सुबह छह

बजे बस जैसे ही सुकृत बाजार चहलवा के पास पहुंची तभी चालक को झपकी आ गई और बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इस टक्कर में बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर पहुंचाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।

राबर्ट्सगंज (सदर) के क्षेत्राधिकारी रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि इस दुर्घटना में एनटीपीसी रिंहद निवासी विजय सिंह, चेतवा निवासी सुकांतु, राहुल और सोनू कुमार घायल हुए हैं। उनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।सभी खतरे से बाहर हैं।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी

Share this story