सोनभद्र में 20 जुआरी गिरफ्तार, चार कारें व दो लाख से अधिक नकदी बरामद

WhatsApp Channel Join Now
सोनभद्र में 20 जुआरी गिरफ्तार, चार कारें व दो लाख से अधिक नकदी बरामद


सोनभद्र, 03 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने आपरेशन आल आउट के तहत बीती रात्रि में एक जुए के अड्डे पर घेराबंदी कर 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 2 लाख 34300 रुपये नकद, चार कारें, तीन ताश की गड्डी व 20 मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़, झारखंड व सोनभद्र जिले के निवासी हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रूणवाल ने रविवार को बताया थानाध्यक्ष म्योरपुर अपने पुलिस टीम के साथ ऑपरेशन ऑल आउट के तहत क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम को सुचना मिली की ग्राम कुदरी में 18-20 व्यक्ति ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम फौरन मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कुल 20 व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में पुलिस टीम ने जुए के संचालक हरिप्रसाद समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त में 07 लोग सोनभद्र जिले, 08 लोग झारखंड , 02 लोग छत्तीसगढ़ और 03 लोग मध्यप्रदेश के निवासी हैं। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना म्योरपुर पर धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। बरामद वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / पीयूष त्रिपाठी

Share this story