लखनऊ में 20-21 नवंबर को सजेगा लोककला का महाकुंभ ‘देशज 2026’, देशभर के सैकड़ों कलाकार लोहिया पार्क में बिखेरेंगे संस्कृति के रंग

WhatsApp Channel Join Now
लखनऊ में 20-21 नवंबर को सजेगा लोककला का महाकुंभ ‘देशज 2026’, देशभर के सैकड़ों कलाकार लोहिया पार्क में बिखेरेंगे संस्कृति के रंग


लखनऊ में 20-21 नवंबर को सजेगा लोककला का महाकुंभ ‘देशज 2026’, देशभर के सैकड़ों कलाकार लोहिया पार्क में बिखेरेंगे संस्कृति के रंग


लखनऊ में 20-21 नवंबर को सजेगा लोककला का महाकुंभ ‘देशज 2026’, देशभर के सैकड़ों कलाकार लोहिया पार्क में बिखेरेंगे संस्कृति के रंग


-सोनचिरैया संस्था की सचिव एवं प्रख्यात लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने उत्सव की रूपरेखा, प्रमुख आकर्षणों की दी जानकारी- संस्था 15 वर्षों से कर रही हैलोकपरंपराओंऔर लाेककलाओं का संरक्षण और सवंर्धन

लखनऊ, 19 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय लोककला और संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लोककला उत्सव ‘देशज 2026’ के छठे संस्करण का आगाज़ होने जा रहा है। सोनचिरैया संस्था द्वारा आयोजित यह दो दिवसीय भव्य उत्सव 20 एवं 21 नवंबर को गोमती नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में संपन्न होगा।

जनजातीय और विलुप्तप्राय लोककलाओं का होगा संगम

विगत 15 वर्षों से देशभर की लोकपरंपराओं और लाेककलाओं के संरक्षण, सवंर्धन, प्रसार के लिये निरंतर संजोने में जुटी सोनचिरैया संस्था का उद्देश्य भारत की समृद्ध लोककलाओं को उनके मौलिक स्वरूप में नई पीढ़ी से जोड़ना है। अपने पिछले पाँच सफल संस्करणों के बाद, ‘देशज 2026’ में इस वर्ष देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले सैकड़ों लोक कलाकार अपनी पारंपरिक लोकनृत्य, लोकगायन और लोकवादन की मनोहारी प्रस्तुतियां देंगे। उत्सव का विशेष आकर्षण भारत की विविध जनजातीय व ग्रामीण लोककलाएं, पारंपरिक नृत्य शैलियां तथा विलुप्तप्राय लोकसंगीत परंपराओं की बहुरंगी प्रस्तुतियां होंगी।

पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने साझा की आयोजन की रूपरेखा

आयोजन की विस्तृत जानकारी साझा करने के लिए गुरुवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क में एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इसमें सोनचिरैया संस्था की सचिव एवं प्रख्यात लोकगायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने उत्सव की रूपरेखा, प्रमुख आकर्षणों और संस्था की 15 वर्षों की सांस्कृतिक यात्रा पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए लोक कलाकारों से परिचय और संवाद भी हुआ। उन्हाेंने बताया कि यह मंच न केवल लोक कलाकारों को सम्मान प्रदान करेगा, बल्कि लखनऊवासियों को भारत की जीवंत सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का अवसर भी देगा। कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क है।

कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण-तेरह ताली,चकरी एवं घूमर राजस्थान-भवई ,गुजरात-लावणी महाराष्ट्र-याक छम एवं सिंही छम सिक्किम- गेडी-जनजातीय लाेक नृत्य मध्य प्रदेश-छऊ पुरलिया पश्चिम बंगाल

-नाैटंकी दहीवाली

- आल्हा-संजू बघेल, मध्य प्रदेश-पंजाब के लाेकगीत- जसबीर जस्सी ,पंजाब-लाेक भजन-सुनील लाेधी (हनुमान अंश ) मध्य प्रदेश- बाैंडा- दुर्लभ जनजातीय लाेकनृत्य, ओडिशा-धाेबिया लाेकनृत्य, उत्तर प्रदेश- कथकली केरल-नकटाैरा- मालिनी अवस्थी, उत्तर प्रदेश

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780060 Articles

Share this story