सर्प दंश की शिकार महिला की झाड़ फूंक के चक्कर मे चली गई जान

WhatsApp Channel Join Now
सर्प दंश की शिकार महिला की झाड़ फूंक के चक्कर मे चली गई जान


फर्रुखाबाद, 17 जून (हि.स)। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर दूदेमई में सर्पदंश का शिकार हुई एक महिला को समय पर उपचार न मिलने से बुधवार काे मौत हो गई। मंगलवार को गांव निवासी 38 वर्षीय आसमा बेगम पत्नी राशिद अपने घर में चारपाई पर सो रही थीं। इसी दौरान घर में छिपे एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। सूचना मिलने पर पति राशिद मजदूरी छोड़कर घर पहुंच गए, लेकिन परिजनों ने तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय गांव में ही झाड़-फूंक और पारंपरिक उपचार का सहारा लिया।

बुधवार को जब आसमा बेगम की स्थिति अत्यधिक गंभीर हो गई, तब परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story