उप्र के छह पीसीएस अधिकारियों के तबादले, सुशील प्रताप सिंह को मिली एलडीए सचिव की जिम्मेदारी

WhatsApp Channel Join Now
उप्र के छह पीसीएस अधिकारियों के तबादले, सुशील प्रताप सिंह को मिली एलडीए सचिव की जिम्मेदारी


लखनऊ, 10 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन की ओर से गुरुवार को जारी सूची के अनुसार अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

शासन की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार सुशील प्रताप सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण का सचिव नियुक्त किया गया है। अभी तक वे कुलसचिव, भारतखण्ड संस्कृति विश्वविद्यालय एवं अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय के पद पर तैनात थे।

अतुल कुमार को कुल सचिव, भारतखण्ड संस्कृति विश्वविद्यालय एवं अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय की जिम्मेदारी दी गई है। वह संयुक्त सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण के पद पर कार्यरत थे।

इसी तरह राजेश कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति), कानपुर नगर बनाया गया है। वह अब तक उपजिलाधिकारी बदायूं थे। संजय कुमार सिंह को उपनिदेशक (प्रशासन), युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), गोंडा के पद पर तैनात थे।

इसी क्रम में प्रमोद झा को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), गोंडा और योगेश्वर सिंह को नगर मजिस्ट्रेट, झांसी नियुक्त किया गया है। प्रमोद झा इससे पहले नगर मजिस्ट्रेट, झांसी और योगेश्वर सिंह उपजिलाधिकारी, कुशीनगर के पद पर तैनात थे।

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story