उप्र में छह आईपीएस अधिकारियाें का तबादला

WhatsApp Channel Join Now
उप्र में छह आईपीएस अधिकारियाें का तबादला


लखनऊ, 05 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में लगातार पुलिस अधिकारियों के तबादले हो रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार शाम को शासन ने छह आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं।

जिन अफसरों का तबादला हुआ है उनमें कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक हरीशचन्द्र को पुलिस उपमहानिरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन के नये पद पर नियुक्त किया गया है। प्रतीक्षारत आईपीएस रविशंकर छवि को पुलिस महानिरीक्षक, लोक शिकायत पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। पूनम को पुलिस उपमहानिरीक्षक पीटीएस मेरठ से पुलिस उपमहानिरीक्षक मीरजापुर, अशोक कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक सीआईडी से पुलिस उपमहानिरीक्षक देवी पाटन गोण्डा, सचिन्द्र पटेल को पुलिस उपमहानिरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन से अपर पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्रेट आगरा और यमुना प्रसाद को पुलिस उपमहानिरीक्षक पीटीएस मुरादाबाद से पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र का कार्यभार सौंपा गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story