सीतापुर के संदना क्षेत्र में युवती का शव मिला, एक युवक हिरासत में

WhatsApp Channel Join Now
सीतापुर के संदना क्षेत्र में युवती का शव मिला, एक युवक हिरासत में


सीतापुर के संदना क्षेत्र में युवती का शव मिला, एक युवक हिरासत में


सीतापुर के संदना क्षेत्र में युवती का शव मिला, एक युवक हिरासत में


सीतापुर, 25 मार्च (हि.स.)। सीतापुर जनपद के संदना थाना क्षेत्र के लौली गांव के पास नहर पट्टी पर एक युवती का बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है । सुबह 9 बजे के आसपास स्कूल जा रहे बच्चों ने सबसे पहले शव को देखा और खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। युवती की पहचान मोनिका निवासी ग्राम सतनपुर के तौर पर हुुुई है।

मृतका की उम्र करीब 18 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। युवती ने पीली टी-शर्ट (जिस पर हरे रंग की पट्टी बनी थी) और काला लोवर पहन रखा था। पुलिस को मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। फोन की जांच में पता चला कि रात करीब 12 बजे एक युवक द्वारा युवती से देर तक बातचीत की गई थी। क्षेत्राधिकारी सिधौली, एडिशनल एसपी दुर्गेश कुमार सिंह सहित फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने संदिग्ध नंबर पर संपर्क कर युवक को हिरासत में लिया है, जिसे मछरेहटा पुलिस द्वारा संदना थाने लाया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

इस मामले में संदना थाना प्रभारी अरविंद कटियार ने हिन्दुस्थान समाचार काे बताया कि मृतक युवती की पहचान मोनिका निवासी ग्राम सतनपुर के तौर पर हुुुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Mahesh Sharma

Share this story