पहले ही बार में जीती बाजी: श्रीयांश का जेईई मेन में 99.12 पर्सेंटाइल

WhatsApp Channel Join Now
पहले ही बार में जीती बाजी: श्रीयांश का जेईई मेन में 99.12 पर्सेंटाइल


पहले ही बार में जीती बाजी: श्रीयांश का जेईई मेन में 99.12 पर्सेंटाइल


मीरजापुर, 21 फ़रवरी (हि.स.)। चुनार नगर के लोवर लाइन स्थित संत थॉमस स्कूल चुनार के इंटरमीडिएट के छात्र श्रीयांश कुमार सिंह ने जेईई मेन्स परीक्षा में पहले ही प्रयास में 99.12 पर्सेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से परिजनों और शिक्षकों में खुशी की लहर है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर संतोष कुमार ने श्रीयांश को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उसकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि श्रीयांश आगामी जेईई एडवांस परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगा।

वाराणसी के चिरई ब्लॉक निवासी श्रीयांश वर्तमान में चुनार में अपने फूफा मन्ना सिंह के यहां रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब उनका लक्ष्य जेईई एडवांस उत्तीर्ण कर किसी प्रतिष्ठित संस्थान से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग करना है। अपनी सफलता का श्रेय उन्होंने माता-पिता के सहयोग, गुरुजनों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन को दिया।

श्रीयांश की इस उपलब्धि पर नगर के संभ्रांत लोगों, शिक्षकों और सहपाठियों ने उन्हें बधाई दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story