मां विंध्यवासिनी के दरबार से शिवपाल का भाजपा पर सियासी प्रहार

WhatsApp Channel Join Now
मां विंध्यवासिनी के दरबार से शिवपाल का भाजपा पर सियासी प्रहार


मीरजापुर, 20 जुलाई (हि.स.)। समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय महासचिव एवं जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चाहे दिल्ली की सरकार हो या उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर अत्याचार कर रही है।

शिवपाल यादव ने कहा कि लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक एक शिक्षित और बुद्धिमान व्यक्ति हैं, जो जनता के सरोकारों को उठा रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी बात सुनने के बजाय उनके साथ दमनात्मक रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सोनम वांगचुक के समर्थन में मजबूती से खड़ी है।

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे पर भी शिवपाल यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि जब भगवान राम के मंदिर से जुड़े मामलों में भी अनियमितताओं के आरोप लग रहे हैं तो यह बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story