विंध्य धाम पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, मां के दरबार में की विशेष पूजा

WhatsApp Channel Join Now
विंध्य धाम पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, मां के दरबार में की विशेष पूजा


मीरजापुर, 23 अप्रैल (हि.स.)। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी गुरुवार दोपहर अचानक मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचीं और विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। मंदिर के पुरोहित धीरज मिश्र ने गर्भगृह में विशेष पूजा-अर्चना कराई। दर्शन के दौरान उन्होंने मां विंध्यवासिनी से देश की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन के बाद अभिनेत्री ने मंदिर परिसर में बन रहे विंध्य कॉरिडोर का अवलोकन भी किया। कॉरिडोर की भव्यता और व्यवस्थाओं को देखकर वह काफी प्रसन्न नजर आईं।

उन्होंने कहा कि मां के दरबार में आकर उन्हें मानसिक शांति मिली और कॉरिडोर बनने से श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा होगी। जानकारी के अनुसार, वह निजी यात्रा पर परिवार के साथ मीरजापुर आई थीं और दर्शन के बाद वाराणसी के लिए रवाना हो गईं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story