मीरजापुरः नरायनपुर में गूंजे नारे, फूल-मालाओं से सजे सेवा संकल्प के बाइकर्स

WhatsApp Channel Join Now
मीरजापुरः नरायनपुर में गूंजे नारे, फूल-मालाओं से सजे सेवा संकल्प के बाइकर्स


- सरदार पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

मीरजापुर, 17 सितंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर निकली सेवा संकल्प बाइक यात्रा का गुरुवार देर शाम नरायनपुर के पटेल तिराहे पर जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक सवारों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और नारे लगाए।

स्वागत के बाद बाइक सवारों ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कुछ देर रुकने के बाद यात्रा अगले पड़ाव के लिए रवाना हो गई। नरायनपुर में स्वागत का नेतृत्व कर रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि बाइक सवारों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई है। इसके बाद यात्रा सक्तेशगढ़ स्थित स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के आश्रम के लिए रवाना होगी, जहां दल रात में विश्राम करेगा।

स्वागत के दौरान सुमित जायसवाल, डॉ. विजय सिंह, शिव जायसवाल, संतोष चौरसिया, मिथिलेश पाठक, अब्दुल कलाम अंसारी, आशुतोष दुबे, अश्विनी उपाध्याय, आशीष सिंह, महेश जायसवाल, संतोष मौर्या समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story