परिसीमन विधेयक लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिहाज से उचित नहीं : विश्वविजय सिंह

WhatsApp Channel Join Now
परिसीमन विधेयक लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिहाज से उचित नहीं : विश्वविजय सिंह


मीरजापुर, 28 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सीटों का गणित चर्चा में आने लगा है। इंडिया गठबंधन में विधानसभा सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस ने जल्द फैसला होने का संकेत दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान के सह प्रभारी विश्वविजय सिंह ने कहा कि गठबंधन में किस दल को कितनी विधानसभा सीटें मिलेंगी, इस पर शीर्ष नेतृत्व एक सप्ताह के भीतर स्थिति स्पष्ट कर देगा। वहीं, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने से जुड़े परिसीमन विधेयक पर उन्होंने कांग्रेस की कड़ी आपत्ति जताई और इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिहाज से उचित नहीं बताया।

शनिवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के बाद सबरी स्थित पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी के आवास पर पहुंचे विश्वविजय सिंह ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ उतरेगा। सीटों के बंटवारे पर शीर्ष नेतृत्व के स्तर पर बातचीत चल रही है। एक सप्ताह में स्थिति साफ हो जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर चौबे, कांग्रेस प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान, शशिभूषण दूबे कंचनीय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784915 Articles

Share this story