सरकारी पोर्टल पर दर्ज विद्यालय वास्तविक स्थान पर मौजूद नहीं : अमीक जमेई

WhatsApp Channel Join Now
सरकारी पोर्टल पर दर्ज विद्यालय वास्तविक स्थान पर मौजूद नहीं : अमीक जमेई


जौनपुर, 24 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पांच सरकारी प्राथमिक विद्यालय ‘यू-डाइस पोर्टल’ पर संचालित दिखाए गए हैं, जबकि जमीन पर उनका कोई अस्तित्व नहीं है। शिक्षा व्यवस्था पर आरोप लगाते हुए सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रवक्ता अमीक जमेई ने यह दावा सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए किया है। उनका कहना है कि जिले में पांच ऐसे प्राथमिक विद्यालय हैं जो जमीन पर मौजूद नहीं हैं, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड (यू-डाइस) में संचालित दिखाए गए हैं।

सपा प्रवक्ता ने नगर शिक्षा अधिकारी के पत्र का हवाला देते हुए कहा कि ये विद्यालय सरकारी पोर्टल पर तो दर्ज हैं, लेकिन वास्तविक स्थान पर मौजूद नहीं हैं। ये स्कूल यू-डाइस पोर्टल पर तो चलते दिखाए गए हैं, लेकिन वहां न शिक्षक हैं, न बच्चे और न ही इमारत है। बच्चों के लिए शौचालय की सुविधा नहीं है, रसोईया भी नहीं है। जिस बिल्डिंग में यह विद्यालय समायोजित किया गया है। वह बिल्डिंग भी जर्जर है। उन्होंने बताया कि उक्त मामले में जिलाधिकारी से विद्यालय की जांच करने का आग्रह किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रवीन्द्र कुमार मिश्र

Share this story