केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने वाराणसी में सीवेज अवसंरचना परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने वाराणसी में सीवेज अवसंरचना परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण


वाराणसी, 20 फरवरी(हि.स.)। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने वाराणसी में सीवेज अवसंरचना परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा करने के साथ ही स्थलीय निरीक्षण भी किया। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने वरुणा रिवर रेज्यूविनेशन के लिए लोहता़ क्षेत्र में 274.31 करोड़ रुपये की लागत से 60 एमएलडी क्षमता का नया सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने की मंजूरी देने की जानकारी दी।

जल शक्ति मंत्री सीआर

पाटिल ने भगवानपुर स्थित 55 एमएलडी एसटीपी का भी निरीक्षण किया, जिसे लगभग 308 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। एसटीपी की सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इस प्लांट का ट्रायल चल रहा है। इस प्लांट का संचालन 15 मार्च तक प्रारंभ कर दिया जाएगा। इसके चालू होते ही इंटरसेप्टिंग नालों का गंदा पानी उपचारित होकर ही आगे जाएगा और गंगा तथा एक वरुणा दोनों नदियों पर प्रदूषण का दबाव कम होगा।

अस्सी स्थित पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री को अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्य सीवेज को रोकने के लिए बनाए गए 50 एमएलडी के मुख्य पंपिंग स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इसके माध्यम से भी शहर के प्रमुख नालों के प्रवाह को ट्रीटमेंट सिस्टम से जोड़ा जा रहा है ताकि किसी भी स्थिति में अशोधित जल नदी में न पहुंचे।

केंद्रीय मंत्री के निरीक्षण के दौरान महापौर अशोक कुमार तिवारी, महानिदेशक नमामि गंगे राजीव कुमार मित्तल, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, नमामि गंगे, जल निगम और कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story