सतुआ बाबा ने शिष्यों संग किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन
मीरजापुर, 21 मार्च (हि.स.)। चैत्र नवरात्र मेले के तीसरे दिन शनिवार को संतोष दास उर्फ सतुआ बाबा अपने शिष्यों के साथ विंध्यधाम पहुंचे। उन्होंने पुरानी वीआईपी मार्ग से प्रवेश करते हुए जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किए।
विशिष्ट मार्ग से मंदिर परिसर में प्रवेश कर गणेश द्वार होते हुए बाबा ने गर्भगृह में पहुंचकर मां के चरणों में शीश नवाया। तीर्थ पुरोहित सुधाकर मिश्रा ने विधि-विधान से उनका पूजन-अर्चन कराया। दर्शन के बाद सतुआ बाबा मंदिर प्रांगण से बाहर निकले। इस दौरान मंदिर सुरक्षा प्रभारी उदय प्रताप सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

