सतुआ बाबा को लोगों ने बनारसी भाषा में गुरु पाय लागी कहकर मांगा आशीर्वाद

WhatsApp Channel Join Now
सतुआ बाबा को लोगों ने बनारसी भाषा में गुरु पाय लागी कहकर मांगा आशीर्वाद


वाराणसी, 20 फरवरी(हि. स.)। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट स्थित सतुआ बाबा आश्रम से महामंडलेश्वर संतोष दास जी महाराज शुक्रवार को अपनी गौशाला जाने के लिए निकले। सतुआ बाबा संतोष दास जी महाराज को गली से गुजरते हुए और घाटों पर उतर कर नाव में बैठने तक कई स्थानीय लोगों ने बनारसी भाषा में गुरु पाय लागी कहकर आशीर्वाद मांगा। महाराज संतोष दास ने भी बड़ी विनम्रता से हाथ उठाकर उन पर प्रेम बरसाया।

इस दौरान महामंडलेश्वर संतोष दास जी महाराज अपने सहयोगी से बातचीत भी करते दिखे और बड़ी सहयोगी राकेश के बारे में भी पूछा। मशीन चालित नाव पर बैठकर महाराज अपनी गौशाला पहुंचे और वहां पर एक-एक गाय की सेवा में जुट गए। सतुआ बाबा ने कहा कि गाय की सेवा करने का सौभाग्य उन्हें मिला है। गाय की सेवा करने में बड़ा ही आनंद है। इस आनंद को प्राप्त करने के लिए सभी लोगों को गौशाला या गौ स्थल में सेवा करनी चाहिए।

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story