बनारस से चल कर संत रविदास कलश यात्रा कमालगंज पहुंची,भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
बनारस से चल कर संत रविदास कलश यात्रा कमालगंज पहुंची,भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत


फर्रुखाबाद, 30 जुलाई (हि.स.)। संत शिरोमणि रविदास की कलश यात्रा बनारस से आरंभ होकर गुरुवार शाम फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज पहुंची। यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)जिलाध्यक्ष फतेह चंद वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलश यात्रा का स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित इस सामाजिक समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत निकाली जाने वाली कलश यात्रा पूरे जनपद के सभी मंडलों में जाएगी। कलश यात्रा एक सामाजिक समरसता का संदेश देगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद वर्मा ने बताया कि बनारस में संत शिरोमणि रविदास की जन्मस्थली से एकत्रित की गई मिट्टी को कलश में भरकर जनपद लाया गया है। ये यात्रा जनपद के सभी विधानसभाों के अंतर्गत आने वाले सभी मंडलों में जाएगी और एक सामाजिक समरसता संकल्प अभियान चलाकर समाज के प्रत्येक वर्ग एवं संत रविदास के विचारों को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करेगी।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक कुलदीव गंगवार, जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित, जिला महामंत्री गोपाल राठौर, पूर्व जिला महामंत्री डी-एस राठौर, कमालगंज मंडल अध्यक्ष राजेश वर्मा, खिमसेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, डॉ उदय प्रताप सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत, अभिषेक बाथम, कार्यक्रम संयोजक बीरेन्द्र कठेरिया, मनोज गंगवार आदि मौजूद रहे।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story