वाराणसी पुलिस ने मनमाने तरीके से रोका नई पीढ़ी संवाद कार्यक्रम : विजय शंकर पांडेय

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी पुलिस ने मनमाने तरीके से रोका नई पीढ़ी संवाद कार्यक्रम : विजय शंकर पांडेय


वाराणसी, 20 सितम्बर (हि. स.)। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजय शंकर पांडेय ने रविवार काे प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में बताया कि वाराणसी पुलिस प्रशासन ने बिना किसी लिखित आदेश के शास्त्री घाट आयोजित 'नई पीढ़ी संवाद' कार्यक्रम को रोक दिया। सरकार और प्रशासन के इस कदम को हम अधिनायकवादी व तानाशाही पूर्ण कदम मानते है। नई पीढ़ी संवाद की अनुमति न देने की पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। आगामी कार्यक्रम की तिथि तय करके जल्द ही घोषणा की जाएगी।

पत्रकार वार्ता में विजय शंकर पांडेय के अलावा बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, आंनद मिश्रा, अरविंद किशोर राय, अविनाश मिश्रा, कमलाकांत पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story