संत रविदास जयंती वर्ष पर भाजपा का समरसता संकल्प अभियान, पवित्र कलश का हुआ वंदन

WhatsApp Channel Join Now
संत रविदास जयंती वर्ष पर भाजपा का समरसता संकल्प अभियान, पवित्र कलश का हुआ वंदन


- काशी से आई पवित्र मिट्टी के कलश का विभिन्न मंदिरों में पूजन, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

मीरजापुर, 05 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से बुधवार को संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत मझवां विधानसभा के कछवां मंडल में कलश वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में काशी स्थित संत रविदास जन्मस्थली से लाई गई पवित्र मिट्टी के कलश का श्रद्धापूर्वक पूजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कछवां नगर पंचायत स्थित हनुमान मंदिर, माता पटन देवी मंदिर, शंकर मंदिर, रामलीला मैदान स्थित हनुमान मंदिर तथा दलित बस्ती के दुर्गा माता मंदिर में कलश वंदन एवं पूजन-अर्चन किया गया। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री डॉ. सी.एल. बिंद ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार गरीब कल्याण की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य कर रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष उमाशंकर बिंद ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री कुंवर अनिल कुमार सिंह ने किया।

इस अवसर पर जिला सह मीडिया प्रभारी रतन कुमार सिंह, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष राजन केसरी, सतेश सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल, बृजेश गुप्ता, सभासद अवनीश तिवारी, तारकनाथ भारती, पवन मिश्रा, राकेश कुमार सिंह, सुभाष जायसवाल, मिथिलेश चौबे, मंडल महामंत्री मधुसूदन शर्मा, अनिल बिंद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story