मथुरा में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन, बैलगाड़ी से सपाई पहुंचे कलेक्ट्रेट

WhatsApp Channel Join Now
मथुरा में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन, बैलगाड़ी से सपाई पहुंचे कलेक्ट्रेट


मथुरा, 03 जून (हि.स.)। समाजवादी पार्टी मथुरा ने विभिन्न मांगाें काे लेकर बुधवार काे अपने सभी फ्रंटल संगठनों के साथ कलेक्टरेट कंपाउंड स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। तमाम कार्यकर्ता बैलगाड़ी से पहुंचे थे। प्रदर्शन के बाद समाजवादियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें मुख्य रूप से स्मार्ट मीटर, बिजली संकट, बिजली की बढ़ती कीमतों पर तुरंत रोक लगाने की मांग शामिल हैं। प्रदर्शन जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव सुभाष पाल, वरिष्ठ नेता प्रदीप चाैधरी, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, दिगंबर सिंह जाटव, गगन रावत, जिला सचिव तुलसीराम धनगर और मोड़ ठाकुर उपस्थित रहे।----------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Share this story