बाराबंकी में विवादित होर्डिंग से सियासी पारा चढ़ा , सपाइयों ने फाड़े पोस्टर

WhatsApp Channel Join Now

बाराबंकी, 14 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी शहर में मंगलवार काे लगी होर्डिंग से सियासी माहाैल गरमा गया। इस होर्डिंग में समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बारे में टिप्पणी की गयी थी। सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी के नेता ताज बाबा राईन बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विवादित होर्डिंग और पोस्टर फाड़कर हटा दिए।

घटना की सूचना पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। कोतवाल सुधीर सिंह ने बताया कि होर्डिंग को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपिताें के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी

Share this story