गाेरखपुर में सैनिक बंधु की बैठक अब आठ सितंबर को

WhatsApp Channel Join Now

गोरखपुर, 05 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद गोरखपुर के पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों एवं सैनिक परिवारों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श के लिए प्रस्तावित जिला सैनिक बंधु की बैठक अब आठ सितंबर को दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी। पहले यह बैठक सात सितंबर को प्रस्तावित थी लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसकी तिथि में परिवर्तन किया गया है।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल अनिल कुमार सिंह (अवकाश प्राप्त) की ओर से जारी पत्र के अनुसार बैठक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास सभागार, सैनिक भवन, सिविल लाइंस, गोरखपुर में होगी। बैठक में सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के कल्याण, उनकी समस्याओं के समाधान तथा विभिन्न विभागों से संबंधित प्रकरणों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में संबंधित अधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त तथा स्टेशन कमांडर, गोरखपुर को भी पत्र भेजा गया है।

इसके साथ ही जिलाधिकारी और निदेशक, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, उत्तर प्रदेश को सूचना दी गई है। सूचना विभाग को भी संशोधित बैठक की तिथि का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संबंधित पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों तक समय से जानकारी पहुंच सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story