सहकार भारती का कार्य बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा इकाई गठन को करें - प्रदेश अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
सहकार भारती का कार्य बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा इकाई गठन को करें - प्रदेश अध्यक्ष


वाराणसी, 02 अप्रैल (हि. स.)। वाराणसी के दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ सभागार में सहकार भारती के दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी के समापन दिवस के प्रथम सत्र में प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार ने इकाई गठन पर जोर दिया। गुरुवार को सभागार में कार्यकर्ताओं को अरुण कुमार ने कहा कि सहकार भारती का कार्य को बढ़ाने के लिए ज्यादा ज्यादा इकाई गठन करें। बिना संस्कार नहीं सहकार, बिन सहकार नहीं उद्धार, की भावना से कार्य को गति दीजिए। आज माहौल बदल रहा है, लोग सहकार की ओर आगे बढ़ रहे हैं। जैसे पांच सितारा होटल में बजरी की रोटी सबसे ज्यादा महंगी हो गई है, जिसे कभी गांव में खाते थे तो उसे लोग पसंद नही करते थे।

उन्होंने कहा कि ऑर्गेनिक खेती करने पर सहकार भारती जोर दे रही है। ऑर्गेनिक खेती के लिए लोग अपनी जमीनें देने को तैयार है। औषधियों की खेती के लिए हम कार्य करने के लिए किसानों से वार्ता कर रहे हैं। सहकारिता को आगे बढ़ाने के लिए इकाइयां बन रही है। तेजी से कार्य बढ़ रहा है, सभी कार्यों में इकाइयों के कार्यकर्ताओं से सहयोग लेना है।

इसी दौरान सहकार भारती की तमाम गतिविधियों प्रकोष्ठों के प्रमुखों ने अपनी बातों को रखा। ऑर्गेनिक प्रकोष्ठ, गन्ना प्रमुख इत्यादि ने मूल्य और मांग के बिंदुओं को रखा। प्रमुखों की बातों में प्रदेश सरकार के अधिकारियों से मिलने वाली मदद पर जोर दिया गया। अपने वृत्त रखते हुए दुग्ध प्रकोष्ठ रामवीर ने कहा कि सात इकाइयां आज कार्य कर रही है। जिला स्तर पर कार्य चल रहे हैं और एक माह के अंदर बड़ा सम्मेलन करने वाले हैं। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story