मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस

WhatsApp Channel Join Now
मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस


मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत पर पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस


मथुरा, 21 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में कोसीकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत फरसा वाले बाबा से मशहूर गौ सेवक चंद्र शेखर को एक बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज उनके समर्थकों ने गौ तस्करों पर बाबा की हत्या का आरोप लगा कर आगरा दिल्ली हाइवे जामकर हंगामा शुरू कर दिया। पथराव में प्रशासनिक और एसपी समेत पुलिस के वाहन क्षतिग्रस्त हुए। तनावपूर्ण स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को आंसुओं के गोले दागने पड़े।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक गौ रक्षक चन्द्र शेखर उर्फ फरसा वाले बाबा बरसाना के आजनौख गांव में गौशाला चलाते हैं। बाबा को सूचना मिली कि शनिवार भोर में तस्कर कुछ गोवंश को ट्रक में लादकर ले जा रहे हैं। इस पर बाबा ने गौवंशों को मुक्त कराने के लिए ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया।

कोसीकलां थाना इलाके के नवीपुर गांव के तस्करों ने बाबा की ट्रक से कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर हो मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी पर तमाम संख्या में गोरक्षक और समर्थक घटना स्थल पर पहुंचकर दिल्ली आगरा हाइवे जामकर हंगामा शुरू कर दिया। इससे वाहनों का लंबा जाम लगा गया। घटना की जानकारी पर कई थानों की फोर्स और प्रशासनिक अफसर पहुंचकर भीड़ को शांत कराने लगे। उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान कई वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया। बिगड़े हालात को देखते ही पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। भीड़ को काबू में करने के लिए आंसू गैस भी दागे। पथराव में कई पुलिसकर्मियों को चोटे आईं हैं। इस दौरान डीएम और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत सभी प्रशासन और पुलिस अधिकारी पहुंचकर मामले को शांत कराने में लगे हैं।

समर्थकों की मांग है बाबा की हत्या करने वाले आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story