वाराणसी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की चाणक्य शाखा के कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी, 13 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में सोमवार को शिवपुर बाजार में हनुमान मन्दिर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की चाणक्य शाखा के कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया।
स्वच्छता अभियान में उपस्थित काशी प्रांत के पर्यावरण संयोजक कृष्ण मोहन ने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत आदत ही नहीं, बल्कि नागरिक कर्तव्य भी है। यह सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा करती है, संक्रामक बीमारियों के प्रसार को रोकती है। समाज और राष्ट्र के समग्र विकास के लिए एक सुरक्षित व सकारात्मक वातावरण तैयार करती है। स्वयंसेवकों ने आज अपने उन्हीं कर्तव्यों का पालन किया है। समाज के हर व्यक्ति को अपने इस नैतिक कर्तव्य का पालन करना चाहिए।
इस अवसर पर जिला प्रचारक मोहित कुमार, भाग व्यवस्था प्रमुख संतोष, नगर संघचालक संजय, नगर कार्यवाह मनोज, नगर पर्यावरण संयोजक अभिषेक कुमार, सेवा प्रमुख विजय, धर्म जागरण संयोजक विनोद सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

