संघ के स्वयंसेवकों ने किया श्रम स्वच्छता साधना कार्यक्रम, मां काली मंदिर परिसर में दिखा असर

WhatsApp Channel Join Now
संघ के स्वयंसेवकों ने किया श्रम स्वच्छता साधना कार्यक्रम, मां काली मंदिर परिसर में दिखा असर


वाराणसी, 17 सितम्बर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के चंदौली के काली माता मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने गुरुवार को श्रम स्वच्छता साधना कार्यक्रम का आयोजन किया। परिसर में मां काली और पंचमहाभूत के स्वामी भगवान शिव को समर्पित श्रम (स्वच्छता) साधना में उपस्थित प्रांत पर्यावरण संयोजक प्रचारक कृष्ण मोहन ने कहा कि माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः,अतः अपनी मातृभूमि को स्वच्छ रखना हमारा नागरिक कर्तव्य है। आज इस श्रम साधना में उपस्थित लोगों ने अपने आचरण से प्रकट किया है। स्वच्छता केवल व्यक्तिगत आदत ही नहीं, बल्कि नागरिक कर्तव्य भी है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता सार्वजनिक स्वास्थ्य की रक्षा करती है, संक्रामक बीमारियों के प्रसार को रोकती है और समाज और राष्ट्र के समग्र विकास के लिए एक सुरक्षित व सकारात्मक वातावरण तैयार करती है। इस श्रम साधना में उपस्थित लोगों ने मां काली मंदिर परिसर में श्रम- साधना स्वच्छता कार्य संपन्न किया है।

इस अवसर पर पवन कुमार सिंह, रजनीश, डॉक्टर संजय यादव, वकील सोनकर, हरि शरण प्रजापति, हरिश्चंद्र अग्रहरि, दिनेश गुप्ता, हरि शरण प्रजापति, संतोष मौर्य, अखिलेश सिंह, खुशबू प्रजापति, सीमा प्रजापति सहित अनेक सज्जन शक्ति उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story