सर संघचालक गुरु जी की जन्म जयंती पर लगा रक्तदान शिविर, 55 रक्तवीरों ने दिया रक्त

WhatsApp Channel Join Now
सर संघचालक गुरु जी की जन्म जयंती पर लगा रक्तदान शिविर, 55 रक्तवीरों ने दिया रक्त


फिरोजाबाद, 22 फ़रवरी (हि.स.)। रक्तदान महादान करें, सबका कल्याण। यह वक्तव्य आरएसएस के विभाग प्रचारक अखिलेश कुमार ने रविवार को रक्तदान शिविर के उद्घाटन में कहे।

संघ कार्यालय चंद्र भवन पर संघ के द्वितीय सर संघ चालक गुरु जी की जन्म जयंती पर जन समाज कल्याण न्यास द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ आरएसएस के विभाग प्रचारक अखिलेश कुमार व सेवा भारती के विभाग संगठन मंत्री सुनील कुमार ने किया।

इस अवसर पर विभाग प्रचारक अखिलेश कुमार ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है जो सबका कल्याण करता है आपका रक्त किसी दूसरे के काम आ जाए तो इससे बड़ा पुण्य और क्या हो सकता है। रक्तदान करने से आपके शरीर में और भी तेजी से रक्त बनता है समय-समय पर सभी को रक्तदान करना चाहिए।

समाज में रक्तदान के संदर्भ में व्याप्त भ्रांतियों को दूर कर प्रोत्साहित करना चाहिए। शिविर में 55 रक्तवीरों द्वारा रक्तदान किया गया।

इस अवसर पर महानगर प्रचारक शेखर कुमार, महानगर संघचालक प्रदीप, विभाग कार्यवाह बृजेश यादव एडवोकेट,

महानगर कार्यवाह गौरव, सह कार्यवाह अभिषेक, रामकुमार, महानगर सेवा प्रमुख सत्यम गुप्ता, भाग कार्यवाह नानक चंद्र, सत्यवीर,सहित बड़ी संख्या में नगरों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

Share this story