मीरजापुर : बकाया मानदेय के भुगतान तक काम नहीं करेंगे रोजगार सेवक

WhatsApp Channel Join Now
मीरजापुर : बकाया मानदेय के भुगतान तक काम नहीं करेंगे रोजगार सेवक


मीरजापुर : बकाया मानदेय के भुगतान तक काम नहीं करेंगे रोजगार सेवक


- जमालपुर में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एडीओ पंचायत को सौंपा पत्रक

मीरजापुर, 17 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में बकाया मानदेय समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जमालपुर विकास खंड के रोजगार सेवकों ने मंगलवार को मोर्चा खोल दिया। उत्तर प्रदेश रोजगार सेवक संघ के बैनर तले ब्लॉक मुख्यालय पर जुटे रोजगार सेवकों ने एडीओ पंचायत पूर्णेन्दुचंद को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक शासकीय कार्यों से अलग रहेंगे।

रोजगार सेवकों ने बकाया मानदेय का भुगतान करने, हर महीने समय से मानदेय देने, मोबाइल डाटा का खर्च उपलब्ध कराने और श्रमिकों की मजदूरी का समय से भुगतान सुनिश्चित करने की मांग उठाई। उनका कहना था कि लंबे समय से भुगतान संबंधी समस्याओं के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रोजगार सेवकों ने कहा कि समस्याओं का निराकरण होने तक वे सरकारी कार्य नहीं करेंगे। इस दौरान वृजभान सिंह, सुनील कुमार मिश्रा, अशोक कुमार, अम्बुज सिंह, मनोज कुमार, मनीष कुमार, तेज बहादुर, मंजू कुमारी, रोहित गिरि, घनश्याम और वीरेंद्र कुमार शर्मा सहित दर्जनों रोजगार सेवक मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778442 Articles

Share this story