वाराणसी में अर्बन रोपवे प्रोजक्ट के ट्रायल में स्टेशन से लेकर केबिन तक हुआ निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी में अर्बन रोपवे प्रोजक्ट के ट्रायल में स्टेशन से लेकर केबिन तक हुआ निरीक्षण


वाराणसी, 03 नवम्बर (हि. स.)। वाराणसी में अर्बन रोपवे प्रोजक्ट के ट्रायल के अंतर्गत मंगलवार को काशी विद्यापीठ रोपवे स्टेशन पर रोपवे से जुड़ी अधिकारियों की टीम ने सघनता से निरीक्षण किया। इस दौरान काशी विद्यापीठ रोपवे स्टेशन पर बनाए गए प्रतीक्षालय, टिकट मशीन, टिकट काउंटर, सुरक्षा एरिया के साथ-साथ यात्रियों को एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक ले जाने वाली दस सीटों वाली केबिन का भी निरीक्षण हुआ।

इस दौरान रोपवे टीम के शंभू और उनके सहायक ने कहा कि रोपवे परियोजना का नाम अर्बन रोपवे प्रोजक्ट दिया गया है। इसमें वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन, काशी विद्यापीठ, रथ यात्रा, गिरजाघर चौराहा और गोदौलिया कुल पांच रोपवे स्टेशन बनाए गए हैं, जिसमें किसी रोपवे स्टेशन से यात्री अपनी यात्रा आरंभ कर सकते हैं। इस रोपवे के लिए बनाए गए केबिन में दस सीट लगाई गई है। केबिन को यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

वही, रोपवे स्टेशन के कर्मचारी सुरेश ने बताया कि काशी विद्यापीठ रोपवे स्टेशन पर आधुनिक टिकट मशीन लगाई गई है, जिससे यात्री स्वयं भी अपने निर्धारित स्टेशन के लिए टिकट ले सकेंगे। इसमें टिकट की राशि भी लिखी मिलेगी और इसका ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकेगा।

गाैरतलब है कि वाराणसी में रोपवे से यात्रा के लिए हवाई मार्ग बनाया गया है, जिससे कैंट रोपवे स्टेशन से गौदोलिया रोपवे स्टेशन तक की दूरी मात्र 16 मिनट में तय की जा सकेंगी। एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक का किराया मात्र दस रुपए रखा गया है। कोई यात्री कैंट रोपवे स्टेशन से गौदोलिया रोपवे स्टेशन तक आते हैं तो उन्हें 50 रूपये देने होंगे। वहीं, रोपवे की केबिन में बैठकर शहर का सुंदर नजारा भी दिखाई देगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771819 Articles

Share this story