चित्रकूट मंडल में 350 महिला परिचालक रोजाना हजारों यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने की संभल रहीं जिम्मेदारी
बांदा, 04 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर योगी सरकार ने उन्हें आत्मनिर्भर बना रही है। पुरुष प्रधान माने जाने वाले परिवहन के क्षेत्र में महिलाओं को अवसर देकर सरकार ने लैंगिक समानता को भी बढ़ावा देने का काम किया है। सरकार की यह पहल महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुई है। इसका ही नतीजा है कि चित्रकूट मंडल के सभी डिपो में लगभग 350 महिला परिचालकों के कंधे पर रोजाना हजारों यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी है। वहीं अपनी जिम्मेदारी को महिला परिचालक पूरी ईमानदारी व निष्ठापूर्वक निभा रही हैं।
चित्रकूट मंडल के बांदा डिपो में जहां 111 महिला परिचालक पुरुष प्रधान माने जाने वाले इस चुनौती पूर्ण कार्य को सहजता से कर रही हैं, तो वहीं हमीरपुर डिपो में 32, राठ डिपो में 86, चित्रकूट डिपो में 28 व महोबा डिपो में 77 महिला परिचालक कार्यरत हैं। सभी महिला परिचालक रोजगारपरक होकर आत्मनिर्भर बनी हैं। यह महिला परिचालक देश की राजधानी दिल्ली से लेकर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक आने जाने वाली बसों में सेवाएं दे रही हैं।
चित्रकूट मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार अग्रवाल ने बुधवार को बताया कि महिला परिचालकों को रोजगार मेले के जरिए परिचालक के पदों पर भर्ती किया गया था। जिसके बाद महिला परिचालक रोजगार परक होने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनी है। वहीं इस चुनौतीपूर्ण कार्य को सहाजता से कर रही है। इन्होंने बताया कि यात्रियों के साथ व्यवहार कठिन होता है, जिसको यह लोग बखूबी निभा रही हैं। अधिकारी ने बताया कि बड़े रूटों के साथ-साथ अधिकांशतः ग्रामीण क्षेत्र में दिन के समय ज्यादातर महिला परिचालक बसों का संचालन करती हैं।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल सिंह

