वाराणसी के मालवीय बाग कॉलोनी में 20.78 लाख की लागत से सड़क मरम्मत और काऊ कैचर कार्य का शिलान्यास

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी के मालवीय बाग कॉलोनी में 20.78 लाख की लागत से सड़क मरम्मत और काऊ कैचर कार्य का शिलान्यास


वाराणसी, 01 अगस्त (हि. स.)। वाराणसी में शनिवार को सिगरा वार्ड की मालवीय बाग कॉलोनी में 20.78 लाख की लागत से सड़क मरम्मत एवं कॉलोनी के प्रवेश द्वार पर काऊ कैचर लगाए जाने के कार्य का शिलान्यास हुआ।

इस अवसर पर कैंट से विधायक सौरभ श्रीवास्तव मौजूद रहे। शिलान्यास का पूजन कॉलोनीवासी आलोक मल्होत्रा के हाथों संपन्न कराया गया। शिलापट्ट का अनावरण भाजपा नेत्री सोना मौर्या एवं वंदना चौरसिया ने किया। भाजपा के बूथ अध्यक्ष मोनू गुप्ता ने नारियल फोड़कर विकास कार्य का शुभारंभ किया।

शिलान्यास के बाद विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्रवासियों के सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित आवागमन के साथ-साथ बेहतर नागरिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए विकास की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हमारा संकल्प सदैव अटूट रहेगा। क्षेत्रवासियों का स्नेह, विश्वास और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story