वाराणसी में नवरात्र पर चौकाघाट से लेबर कालोनी चौराहा तक की सड़क हुई गड्ढा मुक्त
वाराणसी, 24 मार्च(हि. स.)। वाराणसी में चौकाघाट से लेबर कालोनी चौराहा तक की सड़क पूरी तरह से मरम्मत कर तैयार कर दी गयी है। इस सड़क को नवरात्र के अवसर पर गड्ढा मुक्त कर दिया गया है। सड़क के एक किनारे पर काली माता का मंदिर है और कुछ कदम की दूरी पर जोगीबीर बाबा का मंदिर है। दोनों ही मंदिरों से हजारों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है।
नगर निगम और लोक निर्माण विभाग को मिले 2262 करोड़ के बजट में वाराणसी शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाना है और कायाकल्प होना है। इसकी शुरुआत चौकाघाट से लेबर कालोनी चौराहा तक की सड़क को गड्ढा मुक्त कर दिया गया है। मौके पर पहुंचे निगम अधिकारियों ने ठोस सड़क बनने का दावा भी किया है।
सड़क बनने पर सामाजिक कार्यकर्ता ओंकार ने बताया कि नवरात्र पर काली माता मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग को गड्ढा मुक्त कर दिया गया है। इससे स्थानीय लोगों में बेहद प्रसन्नता है और नगर निगम का धन्यवाद कर रहे हैं। इसी सड़क पर महिला आईटीआई भी है और कई दुकानें हैं। दुकानदारों ने बहुत पहले सड़क मरम्मत का मुद्दा उठाया था, जो अब पूरी हो गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

