अमेठी में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

WhatsApp Channel Join Now
अमेठी में अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत


अमेठी, 28 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में मंगलवार काे मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कस्तूनी पूरब गांव निवासी महिला हाईवे के किनारे बकरी चरा रही थी। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल लेकर पहुंचे महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है ।

मृतका की पहचान फूलकली (38) पत्नी राजकुमार निवासी रामशाहपुर के रूप में हुई है। महिला का मायका प्रतापगंज कस्तूनी पूरब में है। महिला सड़क के किनारे बकरी चरा रही थी तभी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। तत्काल स्थानीय लोगों ने महिला को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाफिरखाना ले गए , जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीएचसी मुसाफिरखाना के डॉक्टर अमित सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल महिला को अस्पताल लाया गया था, लेकिन जांच के बाद उनकी मृत्यु की पुष्टि हुई।

कोतवाली मुसाफिरखाना के प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह ने मंगलवार की शाम को बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंच गई। महिला की लाश को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस घटना के संबंध में जांचकर अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी

Share this story