वाराणसी चोलापुर में तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराई, चालक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी चोलापुर में तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराई, चालक की मौत


वाराणसी चोलापुर में तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकराई, चालक की मौत


वाराणसी, 09 नवम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के चोलापुर थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार माेटरसाइकिल अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचाए जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

घटना पहड़िया-बेला मार्ग पर दशवथपुर गांव के समीप हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, माेटरसाइकिल की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और बाइक सीधे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर चोलापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस युवक की पहचान कराने में जुटी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774345 Articles

Share this story