ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चाचा-भतीजे की मौत, एक घायल

WhatsApp Channel Join Now
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चाचा-भतीजे की मौत, एक घायल


फिरोजाबाद, 24 अक्टूबर (हि.स.)। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोडर वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। जबकि हादसे में घायल युवक का उपचार हो रहा है।

थाना सिरसागंज क्षेत्र के एदलपुर गांव निवासी कर्मवीर उर्फ दीपू और रबी खेती करते थे, उन्हें मथुरा मंडी में उपज का अच्छा दाम मिलने की जानकारी मिली थी। इस पर वह अपने एक सहयोगी के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में धान लादकर मथुरा मंडी जा रहे थे, तभी रास्ते में थाना मक्खनपुर क्षेत्र अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बिल्टीगढ़ चौराहे के समीप एक लोडर गाड़ी ने इनके ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। मौके पर लोग एकत्रित हो गए। राहगीरों की सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने दीपू और रबी को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीसरे घायल युवक का उपचार हो रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जिनका रो-रो कर बुरा हाल था।

इस मामले में थानाध्यक्ष मक्खनपुर चमन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा था, जहां दो लोगों के मौत की जानकारी मिली है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766317 Articles

Share this story