बुलंदशहर में तेज़ रफ़्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा, पुजारी समेत दो की मौत

WhatsApp Channel Join Now
बुलंदशहर में तेज़ रफ़्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा, पुजारी समेत दो की मौत

बुलंदशहर में तेज़ रफ़्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा, पुजारी समेत दो की मौत

बुलंदशहर में तेज़ रफ़्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा, पुजारी समेत दो की मौत

बुलंदशहर, 06 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सिकंदराबाद थाना में नेशनल हाईवे पर सिरोधन कट के पास बुधवार शाम को तेज़ रफ़्तार इको कार ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इस हादसे में मंदिर के एक पुजारी समेत दो लोगों की मौत हो गई है।

चौकी इंचार्ज खुर्जा गेट मुनेश पाल सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान पंडित राकेश (50) और सचिन (25) की मौत हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि

मृतक पुजारी राकेश मंदिर परिसर के लिए पौधे लेने जा रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया। इस हादसे में पुजारी के साथ दो लोगों की मौत हुई है। वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल है। शवों को पोस्टमार्टम भेजते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। कार चालक को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Pawan Sharma

Share this story