फर्रुखाबाद: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दाे की माैत, दो घायल
फर्रुखाबाद, 26 जुलाई (हि. स.)। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र रविवार को बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो लाेगाें की मौत हो गई, जबकि दाे लाेग गंभीर रुप से घायल हाे गई।सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने शवाें काे पाेस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रीश कुमार ने बताया कि
कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम कटड्या निवासी भगवानदास जाटव का पुत्र पंकज (30) और रतिराम के पुत्र अवधेश (40) बाइक से मोहम्मदाबाद से अपने घर कटड्या जा रहे थे। बाइक को पंकज चला रहा था। थाना नवाबगंज के ग्राम नया नगला निवासी अधेड़ हुसमान सिंह यादव अपने भतीजे अमन 18 वर्षीय पुत्र हरनाथ सिंह बाइक से मोहम्मदाबाद की तरफ जा रहे थे। अमन बाइक चला रहा था।
रास्ते में खंजुरी ईंट भट्टे के पास दोनों बाइकों की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में पंकज व हुसमान सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल अमन को सीएचसी मोहम्मदाबाद से रेफर कर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। हादसे में उसका सिर फट गया था।
लोहिया अस्पताल में इलाज के बाद उसे इलाज के लिए कहीं बाहर ले जाया गया। दुर्घटना में घायल अवधेश का सीएचसी मोहम्मदाबाद में भर्ती हैं। बताया गया की पंकज ने ट्रक को ओवरटेक किया था, तभी वह सामने तेजी से आ रहे बाइक सवार से टकरा गया। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।पुलिस ने शवाें काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच की जा रही है। ---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

