लखनऊ में सड़क किनारे डंपर से टकराई कार, दारोगा की मौत

WhatsApp Channel Join Now
लखनऊ में सड़क किनारे डंपर से टकराई कार, दारोगा की मौत


लखनऊ, 21 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसे में यूपी डॉयल 112 मुख्यालय में तैनात उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर घटना की जानकारी मृतक के परिवार को दी।

सरोजनीनगर थाना प्रभारी ने बताया कि कानपुर नगर के सनिगवां निवासी सत्येंद्र सिंह सुबह ड्यूटी के लिए कार से लखनऊ आ रहे थे। खेड़ा के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक डंपर से टकरा गई। कार के अंदर उप निरीक्षक सत्येंद्र घायल अवस्था में मिले, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए सीएचसी सरोजनीनगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना परिजनों को देते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Share this story