मोटर साइकिलों की भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत, दो घायल

WhatsApp Channel Join Now
मोटर साइकिलों की भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत, दो घायल


हाथरस, 15 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सादाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत राया रोड पर बुधवार को गांव रमचेला के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सादाबाद थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान ग्राम जंगला, कजरौठी ग्राम पंचायत निवासी प्रताप सिंह (60) पुत्र रामशरण सिंह के रूप में हुई है। वह अपनी बाइक से राशन सामग्री लेने के लिए सादाबाद की ओर जा रहे थे, तभी यह सामने से आई तेज रफ्तार बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दूसरी मोटर साइकिल सवार हर्ष और गजेंद्र पुत्र सुशील निवासी नारायणपुर घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

थानेदार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए अग्रिम कार्पुरवाई कि जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना

Share this story