कार हादसे में एक की मौत, तीन घायल

WhatsApp Channel Join Now
कार हादसे में एक की मौत, तीन घायल


फिरोजाबाद, 22 अक्टूबर (हि.स.)। उसायनी-जलेसर मार्ग स्थित जरौली कट पुल पर गुरुवार को एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मृत्यु हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।

थाना टूंडला क्षेत्र अन्तर्गत जरौली कट पुल पर गुरुवार को एक तेज रफ्तार किया सोनेट कार आगे चल रहे किसी वाहन से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में हादसे में एलाऊ निवासी मनोज की मृत्यु हो गई। इसके साथ ही कार सवार अलावलपुर टूंडला निवासी राजकुमार, आदित्य प्रताप, रामप्रकाश घायल हो गए।

हादसे में घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा। जहां उन्हें उपचार दिया गया।

इस सम्बन्ध में थाना टूंडला इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह का कहना है कि हादसे में कार सवार एक युवक की मृत्यु हुई। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। हादसा किस वाहन से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765254 Articles

Share this story