सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now

बाराबंकी, 03 जुलाई (हि.स.) कोठी थाना क्षेत्र के डीहा चौराहे पर शुक्रवार दोपहर पिकअप वाहन और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में घायल युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया।

शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सिद्धौर कस्बे से अपने गांव लौट रहे शिव प्रसाद वर्मा (30) की बाइक सामने से आ रहे पिकअप से टक्कर हो गई। बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक शिव प्रसाद घायल हो गए।

भीड़ ने घटना के बाद भाग रहे चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल शिव प्रसाद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिद्धौर से जिला अस्पताल ले जाया रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। शिव प्रसाद के परिवार में पत्नी और दो मासूम बच्चे हैं।

थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने डाला चालक को हिरासत में लेकर मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी

Share this story